राजधानी देहरादून में मसूरी रोड पर नोएडा के पर्यटकों का वाहन मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिर गया है। वाहन में छह लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। आज शुक्रवार सुबह मैगी प्वाइंट के पास एक पर्यटक वाहन गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर टीम मौके पर पहुंची। वाहन में छह लोग सवार थे। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया। पर्यटक नोएडा से मसूरी घूमने आ रहे थे। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
देहरादून-मसूरी रोड पर सड़क हादसा: मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरा वाहन, छह लोग थे सवार, दो की मौत
Related Posts
अजीत डोभाल पर टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी पर बरसे सीएम धामी, कहा- बेहद निंदनीय है भाषा
इंदौर में आयोजित कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को लेकर की गई टिप्पणियों पर उत्तराखंड में…
देहरादून में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: सीमेंट से भरा ट्रक पलटा, दो की मौत और दो घायल
राजधानी देहरादून के मोहब्बेवाला क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसा उस…

