राजधानी देहरादून में मसूरी रोड पर नोएडा के पर्यटकों का वाहन मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिर गया है। वाहन में छह लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। शहर कोतवाल अरविंद कुमार चौधरी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है। आज शुक्रवार सुबह मैगी प्वाइंट के पास एक पर्यटक वाहन गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ, फायर टीम मौके पर पहुंची। वाहन में छह लोग सवार थे। तीन की हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिनमें से दो ने दम तोड़ दिया। पर्यटक नोएडा से मसूरी घूमने आ रहे थे। घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
देहरादून-मसूरी रोड पर सड़क हादसा: मैगी प्वाइंट के पास खाई में गिरा वाहन, छह लोग थे सवार, दो की मौत
Related Posts
देहरादून: बुड्ढी गांव में 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी हत्या, भाजपा नेता के बाद अब वकील की गोली मारकर हत्या
देहरादून में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। राजधानी के शिमला बायपास रोड स्थित बुड्ढी गांव में देर रात हुई एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके…
कैंची धाम मेले की तैयारियां तेज, बाबा के जयकारों के बीच महाप्रसाद निर्माण का हुआ श्रीगणेश
विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून को आयोजित होने वाले स्थापना दिवस मेले की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था…

