- मुंबई: टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ सोमवार को रिलीज कर दिया गया। इस रोमांटिक ट्रैक में टाइगर श्रॉफ मिस यूनिवर्स हरनाज कौर संधू के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों की जोड़ी और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
- रोमांटिक अंदाज़ में टाइगर-हरनाज
- जहां पूरी फिल्म एक्शन से भरपूर है, वहीं पहला गाना पूरी तरह से रोमांस से सराबोर है। यह गाना पंजाबी सिंगर सरताज के पॉपुलर ट्रैक ‘तेरे बिना ना गुजारा’ का हिंदी रीमेक है। इसे जोश ब्रार ने अपनी आवाज दी है, जिन्होंने पहले भी इस गाने का रीमेक पेश किया था।
- 5 सितंबर को रिलीज होगी ‘बागी 4’
- फिल्म का टीज़र हाल ही में रिलीज किया गया था, जिसमें जबरदस्त एक्शन सीन देखने को मिले। ‘एनिमल’ और ‘मार्को’ लेवल के खून-खराबे से भरपूर इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, हरनाज कौर संधू और सोनम बाजवा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है और यह 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
- बागी फ्रेंचाइजी का सफर
-
‘बागी’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2016 में हुई थी।
-
2018 में ‘बागी 2’ और 2020 में ‘बागी 3’ आई।
-
पहली और तीसरी किस्त में श्रद्धा कपूर ने टाइगर के साथ स्क्रीन शेयर की, जबकि ‘बागी 2’ में दिशा पाटनी लीड रोल में थीं।
-
अब चौथे पार्ट में हरनाज संधू और सोनम बाजवा नई हीरोइनों के रूप में नजर आएंगी।
‘बागी 4’ का पहला गाना ‘गुजारा’ रिलीज, टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की रोमांटिक केमिस्ट्री छाई
Related Posts
बॉक्स ऑफिस पर ‘धमाल 4’ का जलवा बरकरार, सात दिन में पार किया 90 करोड़ का आंकड़ा
कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छी कमाई कर रही है। शुरुआती वीकेंड में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म की रफ्तार वीकडेज में कुछ धीमी जरूर हुई है,…
शहनाज गिल और जय रंधावा की ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
अभिनेत्री शहनाज गिल और अभिनेता जय रंधावा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘इश्कनामा’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी को पर्दे पर लाती है, जहां प्यार को…

